उत्तराखंड

लेखराज गौतम ने संभाली आजाद समाज पार्टी की कमान, दरगाह साबिर पाक में की चादर पेश

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक) आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा सांसद एडवोकेट चंद्र शेखर आजाद के दिशा निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेखराज गौतम को सौंपी गई है। इसी को लेकर सोमवार को पूर्व विधायक हाजी शमीम साबरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम कलियर शरीफ पहुंचे।और दरगाह साबिर पाक में चादर व फूल पेशकर देश के अमन चैन व खुशहाली और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए दुआ मांगी।

आजाद समाज पार्टी के के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा कि पार्टी ने मुझपर विश्वास जताया है। और मैं हमेशा उस पर खरा उतरने का काम करूंगा, और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए मै हमेशा तत्पर रहूंगा। आगे गौतम ने कहा कि आजाद समाज पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र शेखर आजाद के नेतृत्व में हम सभी को मिलकर काम करना होगा और पार्टी को मजबूत बनाना होगा।

 

पूर्व विधायक हाजी शमीम साबरी ने कहा कि आजाद समाज पार्टी पूरे देश में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।और हर एक मजलूम की आवाज बनकर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है। कि सभी साथियों को चाहिए कि पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाए।और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र शेखर आजाद के हाथों को मजबूत करे।और उन्होंने ये भी कहा कि लेखराज गौतम एक अनुभवी नेता हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

 

आपको बताते चले कि शमीम साबरी कॉलोनी में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कॉलोनी में प्रेस वार्ता कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। गौतम ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र शेखर आजाद के नेतृत्व में हम सभी को मिलकर काम करना होगा और पार्टी को मजबूत बनाना होगा।

रामपुर चेयरमैन परवेज सुल्तान ने कहा कि आजाद समाज पार्टी लोगो को साथ लेकर चल रही है। और उनकी आवाज बनकर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र शेखर आजाद के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिल रही है।और लोगो का समर्थन बढ़ रहा है।

चेयरमैन ने आगे कहा कि पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम किया जाएगा।चेयरमैन ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाएंगे।उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

 

इस अवसर पर हाजी शमीम साबरी, प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष, एवं सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्थानीय निवासी और समर्थक मे शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button