उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून : 13 जुलाई को हर्रावाला से सोमनाथ जाएगी विशेष आस्था ट्रेन, राज्यपाल-मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी…

देहरादून : 13 जुलाई को हर्रावाला से सोमनाथ जाएगी विशेष आस्था ट्रेन, राज्यपाल-मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी…

संस्कृति निदेशालय ने इस संबंध में मुरादाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर यात्रा की व्यवस्थाएं करने का अनुरोध किया है। यह विशेष ट्रेन 13 जुलाई को हर्रावाला रेलवे स्टेशन से रवाना होगी, जिसमें 720 श्रद्धालु यात्रा करेंगे।

उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत हर्रावाला से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए विशेष रेल यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। संस्कृति निदेशालय ने इस संबंध में मुरादाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर यात्रा की व्यवस्थाएं करने का अनुरोध किया है। यह विशेष ट्रेन 13 जुलाई को हर्रावाला रेलवे स्टेशन से रवाना होगी, जिसमें 720 श्रद्धालु यात्रा करेंगे।

उत्तराखंड संस्कृति विभाग के निदेशक प्रदीप जोशी ने बीते 8 जुलाई को मंडलीय रेलवे प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल को पत्र भेजा है। पत्र में लिखा है कि उत्तर क्षेत्र आईआरसीटीसी, लखनऊ के अनुरोध पर संस्कृति विभाग ने ट्रेन की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में 9 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान भी कर दिया है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात्रि भोजन, पीने का पानी, चाय-कॉफी, शीतल पेय, छाछ और पैक्ड नारियल पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रेन में आवश्यक स्टाफ, नामित अधिकारी, संपर्क व्यवस्था और हरिद्वार स्टेशन पर एक निर्धारित ठहराव भी सुनिश्चित करने को कहा गया है

पत्र में यह भी उल्लेख है कि हर्रावाला रेलवे स्टेशन से ट्रेन को राज्यपाल, मुख्यमंत्री की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने की योजना है। इसके लिए स्टेशन पर मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत-सम्मान और रेलगाड़ी की विशेष सजावट की जिम्मेदारी भी तय करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button