उत्तराखंडचम्पावतराजनीति

पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने CM धामी की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

former-state-training-chief-manoj-pathak-congratulated-cm-dhami-on-his-historic-victory

कालाढूंगी के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने चंपावत विधानसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए कहा कि सीएम धामी ने चंपावत चुनाव के नतीजे में कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को बड़े अंतर से हराया है यह जीत चंपावत के हर नगरिक की जीत है।

उन्होंने कहा कि यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री जी की लोक-कल्याणकारी नीतियों और सीएम धामी के विकासपरक नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम कि बदौलत मिली है। उन्होंने चंपावत के लोगों को भाजपा पर विश्वास रखने का धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं जिनकी बदौलत चंपावत चुनाव में सीएम धामी को ऐतिहासिक जीत मिली है।

उन्होंने कहा कि अगले 5 साल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ऊची सीढ़ियां चढ़ेगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है और सरकार प्रदेश के हर नागरिक के लिए काम भी कर रही है।  उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और चंपावत वासियों को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button