सामाजिक

लखनऊ से सहारनपुर आएं नोडल अधिकारी ने कलसिया में किया गौ संरक्षण केंद्र का भ्रमण

सहारनपुर : वृहद गौ संरक्षण केंद्र कलसिया में नोडल अधिकारी विनोद कुमार (विशेष सचिव) लोक निर्माण विभाग लखनऊ के द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया, उन्होंने निरीक्षण के दौरान गायों के रहने की व्यवस्था, हरा चारा और स्वास्थ्य के बारे में गहनता से जांच पड़ताल की।

निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद नायब तहसीलदार संजय कुमार को गोवंशीय पशुओं को नियमित रूप चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु चारागाह की भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गोशाला में इस वक्त करीब 215 गोवंशीय पशु रह रहे हैं, तमाम तरह की बेहतरीन व्यवस्था से वह पूरी तरह सन्तुष्ट दिखाई दिए, उन्होंने अपने हाथों से गाय को हरा चारा भी खिलाया।

इस मौके पर गौशाला प्रबंधन की तरफ से सुनील गुप्ता एडवोकेट, पुनीत सिंघल, आदेश गुप्ता, डॉक्टर मोहम्मद अहमद आदि अनेक लोग मौजूद रहे।_

Related Articles

Back to top button