उत्तराखंड

बड़ी ख़बर : हल्दूचौड़ में भाजपा द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

हल्दूचौड़ में भाजपा द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

रिपोर्टर गौरव गुप्ता, लालकुआं।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅ मोहन सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार हल्दूचौड भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हल्दूचौड में क्षेत्रवासियों के निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन हल्दूचौड भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने किया। शिविर में आये स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया।

 

 

 

इस मौके पर चिकित्सकों द्वारा बीपी.शुगर, खून की कमी, बुखार समेत कई बिमारियों की जांच कर इलाज दिया। शिविर में लगभग 60 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुम्का ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इसी के तहत लालकुआं विधानसभा के हर मंडल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगाये गए शिविर में 60 बर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुर्जुगों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण कर इलाज किया गया साथ ही शिविर में कुछ लोगों के नये आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए है।

 

इस मौके पर मुख्य रूप से हल्दूचौड भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोहित दुम्का, उपाध्यक्ष अशोक पठालनी , महामंत्री रोहित बिष्ट, मनमोहन पुरोहित, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूक्मणी बसखेती, सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button