उत्तराखंडराजनीति

CM धामी का अब हर सप्ताह रहेगा दो जिलों में दौरा

CM Dhami will now visit two districts every week

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव में रिकार्ड मतों से जीतने के बाद अब पूरी तरह से विकास कार्यों पर फोकस कर रहे हैं। विकास कार्यों की निगरानी खुद मुख्यमंत्री करेंगे, जिसके लिए बाकायदा मुख्यमंत्री की ओर से गाइडलाइंस भी जारी की गयी हैं, जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री हर सप्ताह अब दो दिन जिलों का दौरा करेंगे और विकास कार्यों की निगरानी खुद अपनी देख-रेख में करेंगे।

चम्पावत से 93 प्रतिशत मतों से चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री धामी अब पूरे जोश के साथ विकास कार्यों पर लग गए हैं, मुख्यमंत्री धामी प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की खुद ही मोनेटरिंग करंगे। साथ ही अब हर हप्ते में दो दिन प्रदेश के जिलों का दौरा करेंगे।

ऐसा करके मुख्यमंत्री की न केवल कामों में तेजी और पारदर्शिता लाने की कोशिश है, बल्कि अपने मंत्रियों से लेकर जनता तक सन्देश देने की भी कोशिश मानी जा रही है। प्रदेश में जिस तरह से मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है, उससे जनता की उम्मीदें उन से बढ़ गयी है।

विकास कार्यों की निगरानी को लेकर और जनता की समस्याओं से रूबरू होने के लिए अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हफ्ते में 2 दिन हर जिले में जाकर प्रवास करेंगे।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी सभी डीएम को मुख्यमंत्री की इस मुहिम के बारे में एक गाइडलाइन जारी की हैं। इस अभियान से प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की रफ्तार में इजाफा देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button