उत्तराखंडदेहरादून

धामी सरकार ने फिर खोला दायित्वों का पिटारा, 14 भाजपा नेताओं को बांटे दायित्व

धामी सरकार ने फिर खोला दायित्वों का पिटारा, 14 भाजपा नेताओं को बांटे दायित्व

धामी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधते हुए 14 भाजपा नेताओं को दायित्व सौंपे हैं। इनमें गढ़वाल से आठ और कुमाऊं से छह नेता शामिल हैं।

देहरादून। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी सरकार ने अब भाजपा नेताओं को दायित्व वितरण के माध्यम से क्षेत्रीय, जातीय समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार देर रात 14 दायित्वधारियों की सूची जारी कर दी गई। इनमें गढ़वाल के आठ और कुमाऊं के छह नेता शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में दायित्वधारियों की संख्या बढ़कर अब 83 हो गई है।
चंपावत से हरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग
टिहरी से सोना सजवाण (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
विनोद सुयाल को उत्तराखंड युवा कल्याण परिषद
खेम सिंह चौहान को उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद
नैनीताल से ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति
चंपावत से मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद
चमोली से प्रेम सिंह राणा को जनजाति आयोग
अल्मोड़ा से गोविंद सिंह पिलखुवा को हथकरघा हस्तशिल्प विकास परिषद
ऊधम सिंह नगर से सीमा चौहान को मत्स्य विकास प्राधिकरण
देहरादून से बलजीत सोनी को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग व चारु काेठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष बनाया
देहरादून से कुलदीप बुटोला को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्रि परिषद विभाग ने शुक्रवार देर शाम इस सिलसिले में आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके अलावा अशोक वर्मा और भावना मेहरा को भी दायित्व दिए गए हैं।

राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हाल में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पार्टी नेताओं की नजरें दायित्व वितरण पर टिकी थीं।

पार्टी की ओर से दो दर्जन से अधिक नेताओं की सूची सरकार को सौंपी गई है। अब इन्हें दायित्व वितरण करना भी प्रारंभ कर दिया गया है।

इससे पहले वर्ष 2023 में 21, 2024 में 38 और वर्ष 2025 में 10 पार्टी नेताओं को दायित्व बांटे गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button