उत्तराखंडबागेश्वर

बागेश्वर में पाहड़ी से मलवा आने से स्कूटी सवार युवक की मौत.

बागेश्वर जिले में भटोली-मिहिनिया मार्ग पर स्कूटी से जा रहा व्यक्ति भूस्खलन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।भूस्खलन का मलबा सीधे नीचे रोड पर लंबे समय से जा रहा है। जिसके कारण सड़क जानलेवा बनी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार मलबे के साथ भारी मात्रा में पानी में आने लगा। जिसके कारण वह स्कूटी सवार को बचा नहीं सके। फायर बिग्रेड की टीम ने मलबे से घायल को बाहर निकला और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि मृतक रोजना इसी मार्ग से मछली मारकर उन्हें बेचता था। जिससे उसकी आजीविका चलती थी। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

 दुर्घटना को दावत दे रही सड़क

गिरेछीना-सोमेश्वर मोटर मार्ग पग-पग में दुर्घटना को दावत दे रही है। वन पंचायत सरपंच नरेश उप्रेती ने बताया कि पिछले तीन वर्ष से सड़क पर भूस्खलन हो रहा है। जिसके कारण सड़क पर दुर्घटनाओं का भय बना हुआ है.मार्ग का मलबा नीचे मिहिनिया सड़क पर जा रहा है। जिसके कारण मंगलवार को दर्दनाक घटना हुई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी से अवैध रूप से पत्थर भी निकाले जा रहे हैं। जिसकी कई बार शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जो की आय दिन लोगो का मौत का कारण बन रहा है और शासन नीद सो रहा है.

 

 

 

Related Articles

Back to top button