तय हुआ विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय

The time to open the doors of the world famous Yamunotri Dham has been fixed
विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय हो गया है। आज चैत्र शुक्ल शष्ठी एवं माँ यमुना के अवतरित दिवस के अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि एवं मुहूर्त निश्चित कर दिए गए हैं।
22 अप्रैल को देश विदेश के आम श्रदालुओ के लिए माँ यमुना के कपाट *अक्षय तृतीया* के पावन पर्व पर खोल दिये जायेंगे।
आपको बता दे कि यमुनोत्री मन्दिर समिति के तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे माँ यमुना जी की डोली अपने भाई शनि देव महाराज जी की अगवाई में अपने शीतकालीन प्रवास खरशाली से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी और 22 अप्रैल अक्षय तृतीया को कर्क लग्न अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट 12:41 मिनट पर ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे, इस अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन मंदिर में मंदिर समिति पदाधिकारीयो सहित ग्रामवासी मौजूद थे।
पुरुषोत्तम उनियाल तीर्थ पुरोहित यमुनोत्री धाम