उत्तराखंड

UKSSSC पेपर लीक केस में STF ने लखनऊ से किया 25 हजार रुपए का ईनामी गिरफ्तार

STF arrested a reward of Rs 25 thousand from Lucknow in UKSSSC paper leak case

सादिक मूसा को आरोपी ने ही आरएमएस साल्यूशन के कर्मचारी से था मिलाया

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक केस की विवेचना कर रही एसटीएफ ने आज लखनऊ से 44वीं गिरफ्तारी की है। एसटीएफ ने पेपर लीक कराने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के ईनामी अपराधी रूपेन्द्र कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया है।
रूपेन्द्र कुमार जायसवाल ने ही पेपर लीक कराने वाले गिरोह के सरगना सादिक मूसा को आरएमएस साल्यूशन के कर्मचारी कसान से मिलाया था। कसान ने ही सादिक मूसा को पेपर दिया था। इसकी एवज में जायसवाल को एक करोड़ पांच लाख रुपए मिले थे। जायसवाल वर्ष 2011 से ही आरएमएस कम्पनी के मालिक राजेश कुमार चैहान से जुड़ा हुआ था और अक्सर कम्पनी में राजेश कुमार से मिलने जाता था। वहीं पर इसकी जान-पहचान सादिक मूसा और कसान से हुई थी।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पेपर लीक मामले सभी अभियुक्तों की आगे की कड़ियों की लगातार तलाश जारी है। अभियुक्त रूपेन्द्र कुमार जायसवाल ने आरएमएस साल्यूशन कम्पनी के कर्मचारी से पेपर प्राप्त कर अभियुक्त सादिक मूसा को लीक आउट पेपर दिया गया था, उसी पेपर से अभ्यर्थियों को नकल करायी गयी है, उनका चिन्हीकरण लगातार किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
रूपेन्द्र कुमार जायसवाल पुत्र खुशीराम जायसवाल निवासी ग्राम लोकन पूरवा त्रिलोकपुर थाना पलिया जनपद खीरी उ०प्र० हाल निवासी सर्जन अपार्टमेंट केशवनगर थाना मडियांव जनपद लखनऊ उ०प्र०

गिरफ्तार करने वाली टीम
1- निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा,
2- उ0नि0 उमेश कुमार
3- अ0उ0नि० हितेश कुमार
4- हे0का0 केलाश नयाल
5- हे0का0 अनूप भाटी,
6- कां० चालक अमित,
7- कां० मोहन असवाल

Related Articles

Back to top button