उत्तराखंड

बड़ी ख़बर : पौड़ी पुलिस की नशा विरोधी मुहिम का असर, 3.79 ग्राम स्मैक के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार

पौड़ी पुलिस का ड्रग्स पर वार, होता रहेगा लगातार

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष- 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे* द्वारा जनपद में नशीले मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर धर-पकड़ करते हुये वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।

जिसके क्रम मे कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम ने दिनाँक 01.10.2023 को दौराने चैकिंग व गस्त, एनआईटी ग्राउंड श्रीनगर के पास से नशा तस्कर अनुराग भाकुनी को 3.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली श्रीनगर पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त
अनुराग भाकुनी (उम्र 23 वर्ष) पुत्र अरविंद भाकुनी निवासी न्यू डांग थाना श्रीनगर पौडी गढ़वाल।

बरामद माल
1. कुल 3.79 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग 65,000 रूपये)

पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0-64/2023, धारा-8/21 NDPS Act बनाम अनुराग भाकुनी

पुलिस टीम
उपनिरीक्षक अजय कुमार
मुख्य आरक्षी 229 संजय कुमार
मुख्य आरक्षी 186 शशिकांत CIU
मुख्य आरक्षी 108 उत्तम सिंह CIU
आरक्षी 122 आशीष बिष्ट CIU
आरक्षी 211 हरीश CIU कोटद्वार
आरक्षी 121 कमल रावत

Related Articles

Back to top button