उत्तराखंडदेहरादून

बैडमिंटन व वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों से डीजीपी ने की मुलाकात,भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

 

 

देहरादून- पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा 16 16वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 एवं 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर 2023-24 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें उनकी जीत व उपलब्धि पर बधाई व शुभकामना दी व भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए और कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास कर स्वर्ण पदक जीतने कर प्रदेश व पुलिस बल को गौरवांकित करने को प्रेरित किया।

 

अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड अमित सिन्हा ने बताया कि बीती 17 मार्च से 22 मार्च को हैदराबाद के तेलंगाना में 16वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 प्रतियोगिता का आईजन हुआ था जिसमे पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर आईपीएस निवेदिता कुकरेती द्वारा महिला सिंगल ओपन स्पर्धा में कांस्य पदक, पुरुष सिंगल(55+ वर्ग) में पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस दूरसंचार दिग्विजय सिंह परिहार ने स्वर्ण पदक,( 45+ वर्ग) में उप निरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, देहरादून महेश कंडवाल,

ने कांस्य पदक जीता।

वहीं महिला सिंगल (50+ वर्ग)में अपर उपनिरीक्षक,पौड़ी गढ़वाल विजय चौधरी ने कांस्य पदक,पुरुष डबल्स (45+ वर्ग) में प्रतिसार निरीक्षक पीटीसी अखिलेश कुमार एवं उपनिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार महेश कंडवाल ने रजत पदक, मिक्स्ड डबल्स (45+ वर्ग) में उपनिरीक्षक पुलिस दूरसंचार, देहरादून महेश कंडवाल,

अपर उपनिरीक्षक पौड़ी गढ़वाल विजय चौधरी ने रजत पदक जीतकर प्रतिस्पर्धा में उत्तराखण्ड पुलिस को गौरवांकित किया।

 

वहीं बीते महीने 26 फरवरी से 02 मार्च तक नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित हुए 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर 2023-24 में योगा महिला ट्रेडिशनल सीनियर स्पर्धा एवं योगा महिला आर्टिस्टिक स्पर्धा में राधा बोनाल ने रजत पदक अर्जित कर उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया है।

 

इस दौरान पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा 16वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन हेतु 30 हजार रुपए एवं 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर 2023-24 में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन हेतु 14 हजार रुपये पुरस्कार राशि दी

Related Articles

Back to top button