उत्तराखंडदेहरादून

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस टीम ने सीएम का किया स्वागत सम्मान…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस टीम ने सीएम का किया स्वागत सम्मान!!

संवादाता : विनय उनियाल,

देहरादून-: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में महिलाओं को पुलिस विभाग में लगातार सराहनीय अवसर प्रदान करने व कार्यक्षेत्र में मिल रहे अनुकूल अवसर और सराहनीय सेवा के लिए सम्मान व हौसला अफजाई पर दून पुलिस कप्तान अजय सिंह की टीम की दोनो एसपी ग्रामीण द्वारा अपने अधीनस्थ महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन व आभार जताया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी उत्तराखंड पुलिस में महिला पुलिस बल के काबिल नेतृत्व क्षमता व कार्यकुशलता को सराहा व अपने कार्यो से विभाग में भविष्य में शामिल होने वाली महिलाओ के लिए प्रेरणा बने रहने की कामना की।

Related Articles

Back to top button