उत्तराखंडदेहरादून

नैनीताल : खाई में गिरे वाहन से SDRF का त्वरित रेस्क्यू, घायलों को पहुँचाया अस्पताल

नैनीताल : खाई में गिरे वाहन से SDRF का त्वरित रेस्क्यू, घायलों को पहुँचाया अस्पताल

नैनीताल : 04 मई, 2026,

जनपद नैनीताल के अंतर्गत पाइनस क्षेत्र के पास एक महिंद्रा थार वाहन के गदेरे में गिरने की सूचना पर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य संपन्न किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज समय लगभग 13:10 बजे आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि वाहन संख्या RJ60CG4574, जो कैंची धाम से नैनीताल की ओर आ रहा था, अनियंत्रित होकर लगभग 50 से 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। वाहन में राहुल एवं अरविंद निवासी जयपुर, राजस्थान सहित कुल तीन व्यक्ति सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक श्रीमती भावना बिष्ट के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सभी तीनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल थे, जबकि एक को सामान्य चोटें आई थीं।

रेस्क्यू के उपरांत सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से बी.डी. पांडे अस्पताल, नैनीताल भेजा गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

रेस्क्यू टीम में शामिल सदस्य: उप निरीक्षक भावना बिष्ट, हेड कांस्टेबल महेंद्र भंडारी, कांस्टेबल चंदन रौतेला, कांस्टेबल सतीश पांडे, होमगार्ड भुवन चंद, होमगार्ड रोहित कुमार, होमगार्ड कमल किशोर एवं चालक जीवन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button