उत्तराखंडदेहरादून

रुद्रपुर में मदर्स डे पर माताओं का सम्मान, शॉल ओढ़ाकर लिया आशीर्वाद

रुद्रपुर। मदर्स डे के पावन अवसर पर समाज और परिवार में मातृ शक्ति के अतुलनीय योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से सिटी क्लब, रुद्रपुर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान एवं पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने पहुंचकर माता एवं बहनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि त्याग, प्रेम, ममता और संस्कारों की जीवंत प्रतिमूर्ति होती है। मां अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जीवनभर संघर्ष करती है और बिना किसी स्वार्थ के परिवार को संवारने का कार्य करती है।

किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि मां परिवार की पहली गुरु होती है, जो अपने बच्चों को जीवन के सही संस्कार देती है। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में हमें अपनी माताओं के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करने के लिए समय निकालना चाहिए।

पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि माताओं का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। जिस घर में मां का सम्मान होता है, वहां हमेशा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने कहा कि मदर्स डे हमें यह याद दिलाता है कि हमें हर दिन अपनी माताओं के प्रति कृतज्ञ रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित माता-बहनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर कई माताएं भावुक हो गईं और उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है। इस दौरान अनिल चौहान और रामपाल सिंह ने सभी माता-बहनों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को मातृ शक्ति के सम्मान की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। पूरे कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक, सम्मानपूर्ण और उत्साह से भरा रहा।कार्यक्रम का संचालन ललित राठौर ने किया। इस अवसर पर ठाकुर जगदीश सिंह, ललित राठौर, विमला देवी, अनीता, नीलम राठौर ,निशु, शोभा सक्सेना कमलेश, आशा भारती, मुन्नी, आरती, रीना, क्रांति, प्रीति, ममता राजपूत , गीता राणा, अनीता गहलोत, प्रीति गहलोत, प्रीति राजपूत, रेखा, अंजू चौहान, उमेश, नेहा, ज्योति, कमला पांडे, कौशल्या देवी,आदि सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button