उत्तराखंडदेहरादून

गदरपुर में शहीद सरदार ऊधम सिंह को मुख्यमंत्री धामी ने किया नमन,

गदरपुर में शहीद सरदार ऊधम सिंह को मुख्यमंत्री धामी ने किया नमन,

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा सहित कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

गदरपुर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने उधम सिंह नगर दौरे के दौरान गदरपुर स्थित कंबोज धर्मशाला में अमर शहीद सरदार ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरदार ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अद्वितीय राष्ट्रप्रेम, साहस और बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरदार ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रभक्ति की सर्वोच्च मिसाल है। उनका बलिदान देशवासियों, विशेषकर युवाओं को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा, काशीपुर महापौर दीपक बाली, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल तथा मनोज पाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने शहीद सरदार ऊधम सिंह के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अमर बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button