उत्तराखंडदेहरादून

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत

पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का किया अभिनंदन, कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का भी किया शुभारंभ

पवित्र सावन मास में धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले की भव्यता और शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल लेने आए शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का भी शुभारंभ किया।

 

प्रतिदिन बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से शिवभक्त कांवड़िये हरिद्वार पहुंचकर पवित्र गंगाजल भर रहे हैं। कांवड़ियों में अपार उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरी धर्मनगरी शिवमय हो उठी है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button