उत्तराखंड

तीज हमारी संस्कृति और मातृशक्ति के सम्मान का पर्व है: अभिनव थापर

प्रेमनगर में गूंजा तीज का उल्लास, मातृशक्ति के साथ मनाया पर्व

तीज हमारी संस्कृति और मातृशक्ति के सम्मान का पर्व है: अभिनव थापर

देहरादून। आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर में मातृशक्ति द्वारा हरतालिका तीज के पावन अवसर पर “तीज उत्सव समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर मातृशक्ति के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि तीज हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और मातृशक्ति के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में नारी शक्ति के सम्मान और उनकी भूमिका को और मजबूत करते हैं।

यह भी देखें 👇

https://www.instagram.com/reel/DcI5jq4TffU/?igsh=NTk3NGczajBwYXdk

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में मातृशक्ति को उपहार प्रस्तुत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी बहनों को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

कार्यक्रम में सुनेना शर्मा, सीमा सहगल, उषा बिरला, गीता चक्रवर्ती, निशी हांडा, मीना ओबरॉय, मीना राणा, कुसुम, सुमन सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही और पूरे क्षेत्र में तीज पर्व का उल्लास देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button