उत्तराखंडदेहरादून

संजय कन्नौजिया के सौजन्य से आदि शक्ति महिला रामलीला का भव्य शुभारंभ, महिलाओं के अभिनय को मिलेगा मंच

संजय कन्नौजिया के सौजन्य से आदि शक्ति महिला रामलीला का भव्य शुभारंभ, महिलाओं के अभिनय को मिलेगा मंच

देहरादून। गुरु नानक राजकीय इंटर कॉलेज, चखुवाला में आज 12 नवंबर को संजय कन्नौजिया के सौजन्य से आदि शक्ति महिला रामलीला मंचन समिति द्वारा तीसरी बार महिलाओं की रामलीला का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। रामलीला में महिलाओं द्वारा विभिन्न पात्रों का अभिनय कर भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवंत किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव संजय कन्नौजिया ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कारों और मर्यादाओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। विशेष रूप से महिलाओं द्वारा रामलीला का मंचन करना सराहनीय पहल है। इससे महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक भागीदारी को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। आदि शक्ति महिला रामलीला समिति जिस समर्पण और मेहनत के साथ इस आयोजन को आगे बढ़ा रही है, वह प्रशंसा के योग्य है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता की भावना मजबूत होती है।

समिति की अध्यक्ष एवं निर्देशिका श्रीमती लक्ष्मी मलासी ने बताया कि यह आयोजन 12 नवंबर से 19 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 17 के लोकप्रिय नेता एवं पार्षद अर्जुन सोनकर, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता मोहन कुमार काला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल नेगी, प्रदेश प्रवक्ता सुलेमान अली, कैलाश अग्रवाल, ममगाईं जी, हरदीप गढ़वाली, बबलू भाई, केतन चंचल, युवा कांग्रेस के महासचिव कासिफ भाई, अनिरुद्ध धीमान, आशीष, नीरज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

समिति की उपाध्यक्ष लक्ष्मी दत्त, सचिव कमला बछवाण एवं सह सचिव अमिता गढ़वाली सहित अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम के संयोजक संजय कन्नौजिया ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला कलाकारों का उत्साहवर्धन करें और इस सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button