
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: चार पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, 4 अगस्त तक बिगड़े रहेंगे मौसम के आसार
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों मे बिगड़े रहेंगे मौसम के आसार में बृहस्पतिवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज दौर की बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों की बात करें चार अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।



