उत्तराखंडदेहरादून

कॉमनवेल्थ गेम्स में चमकी देहरादून की बेटी, उन्नति शर्मा को कांग्रेस ने किया सम्मानित

देहरादून।

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा का उत्तराखंड कांग्रेस ने किया सम्मान!

उत्तराखंड की बेटी उन्नति ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया – अभिनव थापर

आज देहरादून में राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जूडो की महिला 63 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा को उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर एवं अन्य नेताओं ने उन्हें डिफेंस कॉलोनी स्तिथ निवास पर शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर अभिनव थापर ने कहा कि उन्नति शर्मा की उपलब्धि पूरे उत्तराखंड और देश के लिए गर्व का विषय है। सीमित संसाधनों के बावजूद कठोर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता राज्य की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएँ और हर स्तर पर प्रोत्साहन उपलब्ध कराना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। उत्तराखंड की प्रतिभाओं को उचित अवसर मिलें, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भूपिंदर नेगी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्नति शर्मा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वह आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत के लिए अनेक पदक जीतकर उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button