उत्तराखंडदेहरादून

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवेन्द्र सिंह बिष्ट को प्रमुख वन संरक्षक द्वारा उनके किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड वन विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों में वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त, उत्तराखण्ड, हल्द्वानी के कार्यालय में कार्यरत मिनिस्ट्रियल संवर्ग के कनिष्ठ सहायक, देवेन्द्र सिंह बिष्ट को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा उनके किये गये उत्कृष्ट कायों के लिए प्रशस्ति पत्र दिनांक 15 अगस्त 2023 को प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून में प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

बताते चले कि प्रत्येक वर्ष वन विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। अधिकारियों/कर्मचारियों के चयन हेतु प्रमुख वन संरक्षक, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा एक चयन समिति बनाई जाती है जो कि उत्तराखण्ड के विभिन्न वन विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का चयन करती हैं।

https://khabarinbox.com/wp-content/uploads/2023/08/चयन-सूची-15-अगस्त-2023-निर्देश-1.pdf

जिसकें क्रम कार्यालय वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त, उत्तराखण्ड, हल्द्वानी के कार्यालय में कार्यरत मिनिस्ट्रियल संवर्ग के कनिष्ठ सहायक, देवेन्द्र सिंह बिष्ट का चयन हुआ है, यह प्रशस्ति पत्र देवेन्द्र सिंह बिष्ट को उनके द्वारा पश्चिमी वृत्त कार्यायल में कोर्ट केसों से सम्बन्धित कार्याे का सम्पादन उत्कृष्टता के साथ किया जा रहा है तथा वर्ष अप्रैल 2022 से अद्यतन तक विभिन्न प्रजाति के कुल 34 सांपों का रेस्क्यू कर उनके प्राकृतिक वास स्थलों में सुरक्षित छोड़कर सराहनीय कार्य किया गया।

Related Articles

Back to top button