उत्तराखंडदेहरादून

विधानसभा के सत्र हेतु नियुक्त किए गए पुलिस बल

दिनांक 09/12/21 से आयोजित किये जा रहे विधान के सत्र के दौरान सुरक्षा में नियुक्त किये गये पुलिस बल कि आज दिनांक 08/12/21 को पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीमती विमला गुंज्याल और पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री जन्मेजय खण्डूड़ी महोदय द्वारा पुलिस लाईन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित पुलिस बल को सम्बोधित करते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा बताया गया कि सभी अधिकारी/कर्मचारीगण निर्धारित समय से 03 घण्टा पूर्व अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँच कर ड्यूटी के सम्बन्ध में अच्छी तरह से जानकारी कर लें। ड्यूटी के दौरान अपना आचरण संयमित रखें तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी न करें, किसी भी प्रकार का विवाद होने पर तत्काल उसकी जानकारी अपने प्रभारी अधिकारी को दें। विधानसभा गेट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण आने वाले व्यक्तियों की भली प्रकार से चैकिंग कर लें, किसी भी प्रकार की ज्वलनशील/संदिग्ध वस्तु को अन्दर ले जाने की अनुमति कदापि न दी जाए। केवल अधिकृत व्यक्तियों/पासधारकों व उनके वाहनों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी जाए। इसके अतिरिक्त विधान सभा के बाहर रुट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण इस बात को सुनिश्चित करें कि विधान सभा के बाहर विधानसभा तिराहे से डिफेंस कालोनी बैरियर तक रोड पर कोई भी वाहन खड़ा न हो। इसके अतिरिक्त बैरियर ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण किसी जूलूस/धरने प्रदर्शन के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी अराजक तत्व बैरियर पार कर विधान सभा के निकट न पहुचने पायें। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने अधिनस्थ नियुक्त किये गये पुलिस बल से सामन्जस्य स्थापित कर उन्हे ड्यूटी के सम्बन्ध में भलीभांति ब्रीफ कर लें तथा किसी भी घटना के घटित होने पर उसकी तत्काल वीडियोग्राफी फोटोग्राफी करने के निर्देश दिये गये। अन्त में पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस बल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित रखते हुए सतर्कता क साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करें । व्यवहार को लेकर किसी भी प्रकार कि शिकायत को नजर अन्दाज नहीं किया जायेगा तथा सम्बन्धित कर्मी के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। ब्रीफिंग के पश्चात ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस बल की फुल ड्रेस रिहर्सल करवायी गयी। रिहर्सल के दौरान समस्त पुलिस बल को ड्यूटी प्वांइटो पर नियुक्त करते हुए उन्हें ड्यूटी प्वांइट के सम्बन्ध में भली-भांति ब्रीफ किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा विधान सभा सत्र के दृष्टिगत किये गए सुरक्षा प्रबंधों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया, उसके पश्चात समस्त पुलिस बल की डी ब्रीफिंग की गयी।
उक्त ब्रीफिंग के दौरान श्रीमती विमला गुंज्याल पुलिस उपमहानिरीक्षक , श्री जन्मेजय खंडूरी पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर/देहात/यातायात, सहायक पुलिस अधीक्षक देहरादून, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य जनपदों से आये समस्त क्षत्राधिकारीगण तथा ड्यूटी हेतु नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विधानसभा के सत्र हेतु नियुक्त किए गए पुलिस बल का पदवार विवरण निम्नवत है।
पुलिस अधीक्षक – 02
अपर पुलिस अधीक्षक – 06
पुलिस उपाधीक्षक – 15
प्रशि0पुलिस उपाधीक्षक-05
प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष – 16
उपनिरीक्षक – 83
महिला उपनिरीक्षक – 09
मुख्य आरक्षी – 07
आरक्षी – 231
महिला आरक्षी- 51
पीएसी – 03 कंपनी ।
फायर सर्विस- 05 टेंडर
क्यू0आर0टी0 – 02 टीम।
सशस्त्र पुलिस गार्द-5

Related Articles

Back to top button