उत्तराखंडयूथराजनीति

प्रदेश में इगास बग्वाल पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश।

राज्य मे चार नवंबर को लोकपर्व इगास का अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद शासन ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया।

 

तो वही बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाली बोली में ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि ‘आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला, नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला।लोकपर्व इगास हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको। हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।’ अब शासन ने इगास बग्वाल के दिन छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक, चार नवंबर को प्रदेश के सभी सरकारी, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, प्रतिष्ठानों के साथ ही बैंक व कोषागार भी बंद रहेंगे। सरकार का मकसद है कि सभी लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाएं और नई पीढ़ी को भी इस इस त्योहार से जोड़ें।

Related Articles

Back to top button