उत्तराखंडदेहरादून

SDRF के लगातार प्रयास रंग लाए, डूबे युवक का शव बरामद

लगातार प्रयास के बाद SDRF को मिली सफलता, डूबे युवक का शव बरामद…

देहरादून : 13.04.2026 को थाना नानकमत्ता जनपद उधमसिंहनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF टीम रुद्रपुर से उप निरीक्षक सुरेंद्र नेगी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया, किन्तु गहन प्रयासों के बावजूद लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका।

आज 14.04.2026 को SDRF टीम द्वारा पुनः सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम द्वारा लापता व्यक्ति का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपूर्द किया गया।

मृतक का विवरण:
नाम – प्रमोद सिंह
पिता का नाम – सुरेश सिंह
उम्र – 25 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button