
देहरादून : गर्मी के चलते 27 अप्रैल को देहरादून में स्कूल बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, Portal के अनुसार वर्तमान में देहरादून में अत्यधिक तापमान/लू (हीट वेव) की स्थिति बनी हुई है। जारी अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 27 अप्रैल, 2026 को भी जनपद देहरादून में अत्यंत गर्म दिन रहने/भीषण गर्मी पड़ने की पूर्वचेतावनी जारी की गई है।
वर्तमान परिस्थितियों में जनपद के समस्त क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी एवं लू के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है, जिससे विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन आदि का खतरा बना रहता है।
आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 27.04.2026 (सोमवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र 27.04. 2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।



