उत्तराखंडदेहरादून

आईजी के संरक्षण में चलता है रोमियो बार तीन- चार बजे तक

मयखाना (बार ) मामले में आईजी का पुलिस कार्रवाई में दखल व संरक्षण बर्दाश्त नहीं – मोर्चा

आईजी के संरक्षण में चलता है रोमियो बार तीन- चार बजे तक !

इस बार पर आईजी की मेहरबानी का सबब !

कहीं आईजी की हिस्सेदारी तो नहीं इस बार में !

अनैतिक व नियम विरुद्ध कार्यों में खास दिलचस्पी लेते हैं आईजी !

पुलिस कप्तान का आईजी के खिलाफ मुकाबला करना काबिले तारीफ

मोर्चा मामले को शीघ्र सरकार के समक्ष रखेगा

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कल रात बारह- एक बजे जिस प्रकार से देहरादून शहर में आईजी के संरक्षण में रोमियो लेन बार चल रहा था, उससे प्रतीत होता है कि इस बार में आईजी की कहीं न कहीं अघोषित हिस्सेदारी/ पार्टनरशिप है, जिसके चलते यह खास बार रोजाना रात तीन -चार बजे तक चलता है।

नेगी ने कहा कि जिस प्रकार सीओ, सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल को कार्रवाई से रोकने के लिए आईजी स्वयं आकर कार्यवाही के विरोध में खड़े हो गए तथा कार्रवाई करने के लिए मना करने लगे,ऐसे में सरकार का फर्ज बनता है कि ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारी, जिनका माफियाओं व अनैतिक कार्य करने वालों को संरक्षण दिया जाता रहा है, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई भी इनके खिलाफ करनी चाहिए।

सरकार को उक्त बार की सीसीटीवी फुटेज जनता के सामने लानी चाहिए, जिससे ऐसे भ्रष्ट अधिकारी बेनकाब हों। अगर सरकार आईजी को बेनकाब नहीं करती है तो मोर्चा बहुत जल्द इस अधिकारी को बेनकाब करेगा।

मोर्चा इस मामले में दिलेर सीओ सिटी प्रमोद कुमार व पुलिस कप्तान प्रर्मेंद्र डोभाल की सराहना करता है, जिन्होंने लाठी लेकर मौके(बार) से आईजी व अन्य लोगों को खदेड़ने के लिए मोर्चा संभाला। नेगी ने कहा कि निर्धारित समय के पश्चात संचालित होने वाले वाले मयखानों (बार) के कारण पूर्व में कई वारदात हो चुकी हैं तथा कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं। पूर्व में भी तथाकथित आईजी के संरक्षण में जनपद हरिद्वार में एक महिला की भूमि हथियाने का मामला भी सामने आया था।

Xमोर्चा शीघ्र ही ऐसे गैर भ्रष्ट वं माफियाओं को संरक्षण देने वाले आईजी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार/ शासन में दस्तक देगा। पत्रकार वार्ता में- जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी व ब्लॉक मीडिया प्रभारी अतुल हांडा मौजूद थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button