उत्तराखंडदेहरादून

मिस उत्तराखंड 2026 के तहत मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन

मिस उत्तराखंड 2026 के तहत मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन

देहरादून।
सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत  बुधवार को  मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा आत्मविश्वास और शानदार व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया।

बुधवार को राजपुर रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने डांस, सिंगिंग, एक्टिंग, कविता, पेंटिंग इंस्ट्रूमेंट सहित विभिन्न विधाओं में प्रस्तुतियां देकर जजेज और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

इस दौरान जजेज ने प्रतिभागियों की प्रतिभा के साथ उनके आत्मविश्वास, स्टेज प्रेजेंस, प्रस्तुति और व्यक्तित्व का भी मूल्यांकन किया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए अपनी अलग पहचान और हुनर को सामने रखा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला

इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड 2026 के विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के जरिए प्रतिभागियों की अलग-अलग खूबियों और प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी कई और सब-कॉन्टेस्ट आयोजित किए जाने हैं, जिनमें मिस ट्रेडिशनल, मिस पर्सनालिटी सहित अन्य राउंड भी शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों की विभिन्न प्रतिभाओं, व्यक्तित्व और क्षमताओं को परखा जाएगा तथा उन्हें अपनी खासियतों को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

इस मौके पर कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, फैशन स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी, कोरियोग्राफर जैज, पुष्कर सोनी ,प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा, एवं राज कौशिक आदि ने विशेष सहयोग किया।

प्रतियोगिता में जजेज की भूमिका में चेतना सिंह (डांसर), वैष्णवी लोहानी (मिस टैलेंटेड 2025), तपन सिंह (बॉलीवुड अभिनेता एवं मॉडल), विकास बाथ (गायक एवं प्रशिक्षक), रजा खान (म्यूजिशियन एवं डांसर एक्टर) और खुशी राणा (मिस उत्तराखंड फाइनलिस्ट 2025 एवं इन्फ्लुएंसर) शामिल रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button