उत्तराखंड

बिन्दूखत्ता में तिरंगा यात्रा का आयोजन! विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने किया यात्रा का शुभारंभ

बिन्दूखत्ता भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आज बिन्दूखत्ता में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने यात्रा का शुभारंभ किया इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डाँ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि तिरंगा इस देश की शान है इसलिए हर घर तिरंगा लगाना हर-हर भारतीय की शान है इसे पूर्व शहीद स्मारक पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद हुऐ.

जहां से क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में बाईक रैली बिन्दूखत्ता के हर गांवों को रवाना हुई रैली में क्षेत्रीय विधायक के आलावा वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने लोगों से तिरंगा यात्रा हर गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया है।

बताते चलें कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में बिंदुखता युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक नवीन पपोला के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा बाईक रैली आयोजित की गई। बाइक रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट जी द्वारा किया गया इस दौरान भारत माता की जय के जयकारों से क्षेत्र गुजं उठा।वही बाईक रैली सम्पूर्ण बिन्दूखत्ता में घुमते हुऐ घोड़ानाला में समाप्त हुई।

वही बाईक रैली में मुख्य रूप से संयोजक युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन पपोला , पूर्व सैनिक संगठन खिलाफ सिंह दानू ,युवा मोर्चा सह प्रभारी एवं जिला मंत्री आदरणीय दिनेश खुल्बे , बिंदुखता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, युवा मोर्चा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष नैनीताल गौरव जोशी , जिला उपाध्यक्ष आदरणीय भरत नेगी , वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय कुंदन ,अनुसूचित मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी प्रकाश आर्य , जिला किसान मोर्चा महामंत्री जगदीश पंत , किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी सती , अनुसूचित बिंदुखता मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार ,बिंदुखता मंडल महामंत्री गोविंदा दानू ,मनोज बसनायत, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी महेश फुलारा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button