उत्तराखंडशिक्षा

Breaking:- UKSSSC पेपर लीक मामला: STF ने 31वें आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस का सिपाही अरेस्ट

Breaking:- UKSSSC paper leak, Breaking:- UKSSSC paper leak

यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में विनोद जोशी को किया गिरफ्तार .

उधमसिंहनगर के सितारगंज निवासी हैं विनोद जोशी

जोशी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में जनपद उधमसिंह नगर में तैनात है

विनोद जोशी पर भाई के साथ मिलकर वीडीओ/
वीपीडीओ भर्ती में धांधली का आरोप

कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक रात पहले कुंडेश्वरी में एक घर उपलब्ध कराया गया था हाल प्रश्नपत्र

देहरादून-: यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले से संबंधित मुकदमें की विवेचना के दौरान में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों और गवाहों के बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर गुरुवार 1 सितंबर को अभियुक्त विनोद जोशी .पुत्र रमेश जोशी निवासी सितारगंज उधमसिंह नगर को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया!

अभियुक्त विनोद जोशी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में जनपद उधमसिंह नगर में कांस्टेबल के पद पर तैनात है ,अभियुक्त का भाई मनोज जोशी जो कनिष्ठ सहायक के पद पर था एवं पूर्व में गिरफ्तार होकर वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है.

अभियुक्त विनोद जोशी द्वारा अपने भाई के साथ मिलकर वीडीओ/वीपीडीओ भर्ती में कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक रात पहले कुंडेश्वरी में एक घर उपलब्ध कराया गया था जहां पर अन्य अभियुक्तों द्वारा कई परीक्षार्थियों को रात में प्रश्नपत्र हल करवाया गया था साथ ही कई परीक्षार्थियों को अपनी कार से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के साक्ष्य पर गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button